IPL 2025 Suspended : IPL 2025 सस्पेंड होते ही काव्या मारन ने उठाया बड़ा कदम, वापस किया पैसा...

IPL 2025 Suspended : IPL 2025 सस्पेंड होते ही काव्या मारन ने उठाया बड़ा कदम, वापस किया पैसा…
IPL 2025 Suspended : IPL 2025 सस्पेंड होते ही काव्या मारन ने उठाया बड़ा कदम, वापस किया पैसा…
IPL 2025 Suspended : 10 मई को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला मैच, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अब नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से 1 हफ्ते के लिए सस्पेंड करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद सभी आगामी मैचों को स्थगित कर दिया गया है।
IPL 2025 Suspended : SRH ने दर्शकों को दिया रिफंड का भरोसा
इस फैसले के बाद, SRH की मालकिन काव्या मारन ने एक बड़ा कदम उठाया है। टीम की ओर से एक घोषणा की गई है जिसमें बताया गया कि 10 मई को होने वाले मैच के लिए खरीदे गए टिकटों का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी और दर्शकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही रिफंड प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
SRH ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “मौजूदा स्थिति के मद्देनजर IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। टिकट रिफंड की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।”
IPL 2025 Suspended : बीसीसीआई का फैसला और युद्ध जैसी स्थिति पर SRH का बयान
बीसीसीआई द्वारा 9 मई को एक इमरजेंसी मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया। इसमें सभी फ्रेंचाइजी मालिकों से बातचीत के बाद IPL को 1 हफ्ते के लिए सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया। SRH ने इस दौरान भारतीय सेना को अपना समर्थन दिया और कहा, "हम अपने नायकों का सम्मान करते हैं, गर्व से एकजुट हैं, और भारतीय सशस्त्र बलों के अटूट समर्पण को सलाम करते हैं। जय हिंद।"
IPL 2025 Suspended : SRH के लिए प्लेऑफ की रेस खत्म
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में प्लेऑफ की राह खत्म हो चुकी है। कप्तान पैट कमिंस की अगुआई में SRH ने इस सीजन में 11 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 3 में ही जीत हासिल की है। टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस प्रकार, SRH 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है और वह अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
हालांकि, SRH के लिए बचे हुए तीन मैचों का कोई बड़ा महत्व नहीं रह गया है, क्योंकि वह इन मैचों को जीतने के बाद भी अगले राउंड में प्रवेश नहीं कर सकती।


