Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी, देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल...

Dev Verma
IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी, देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल...
X

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी, देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल…

IPL 2025 Schedule: मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया। टूर्नामेंट का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

IPL 2025 Schedule: फाइनल मैच भी 25 मई को ईडन गार्डंस में ही होगा। इस सीजन में 13 शहरों में 65 दिनों के दौरान कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें लीग राउंड और नॉकआउट चरण शामिल हैं। 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग मैच होंगे, जबकि प्लेऑफ और फाइनल 20 से 25 मई के बीच खेले जाएंगे।

IPL 2025 Schedule: 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। इसी दिन डबल हेडर भी खेला जाएगा, जिसमें पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा, जबकि दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे। यह सीजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक होने वाला है, क्योंकि टीमें एक बार फिर खिताब के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा में उतरेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019