Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025 MI vs RCB: मुंबई ने जीता टॉस, बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता, बुमराह-रोहित की प्लेइंग 11 में एंट्री...

IPL 2025 MI vs RCB
X

IPL 2025 MI vs RCB

मुंबई: IPL 2025 MI vs RCB: आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पहले बल्लेबाजी करने का मौका बेंगलुरु को मिला है।

IPL 2025 MI vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि आरसीबी को 14 मैचों में जीत हासिल हुई है। इस हिसाब से मुंबई की टीम बेंगलुरु पर भारी पड़ती हुई नजर आती है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 9 बार मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है, जबकि बेंगलुरु को 3 बार जीत मिली है।

IPL 2025 MI vs RCB: पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। यहां की लाल मिट्टी की पिच पर गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने का पूरा मौका मिलता है। आईपीएल 2025 में अब तक इस मैदान पर सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैदान पर जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है क्योंकि यहां पर बाद में स्कोर को चेज करना ज्यादा आसान होता है।

IPL 2025 MI vs RCB: मौसम का मिजाज

7 अप्रैल को मुंबई में आईपीएल का मुकाबला खेला जा रहा है, और मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन मुंबई का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, जैसे-जैसे मैच शाम को शुरू होगा, तापमान में गिरावट आएगी और खिलाड़ियों को कुछ राहत मिलेगी। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इसके अलावा, मौसम में ओस पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है, जो मैच के दौरान एक और फैक्टर हो सकती है।

IPL 2025 MI vs RCB: संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019