Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025 LSG vs PBKS : लखनऊ ने पंजाब को दिया 171 रनों का लक्ष्य, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट...

Dev Verma
IPL 2025 LSG vs PBKS : लखनऊ ने पंजाब को दिया 171 रनों का लक्ष्य, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट...
X

IPL 2025 LSG vs PBKS : लखनऊ ने पंजाब को दिया 171 रनों का लक्ष्य, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट…

IPL 2025 LSG vs PBKS : लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच IPL 2025 का 13वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा। निकोलस पूरन ने 44 रन और आयुष बडोनी ने 41 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि मैक्सवेल और चहल को एक-एक सफलता मिली।

Image

IPL 2025 LSG vs PBKS : लखनऊ की पारी में उतार-चढ़ाव
लखनऊ को पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने झटका दिया। एडन मार्करम 28 रन बनाकर फर्ग्यूसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत 2 रन बनाकर मैक्सवेल की गेंद पर कैच थमा बैठे। निकोलस पूरन भी चहल की फिरकी में फंस गए और 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 91/4 हो गया। डेविड मिलर 19 रन बनाकर आउट हुए और लखनऊ ने 16 ओवर में 125/5 का स्कोर बना लिया।

Image

IPL 2025 LSG vs PBKS : पंजाब को जीत के लिए 172 रन की जरूरत
लखनऊ ने अपनी पारी में वापसी करते हुए पंजाब के सामने 171 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, क्योंकि इस मैदान पर चेज करना आसान माना जाता है। अब देखना होगा कि पंजाब इस लक्ष्य को हासिल कर पाता है या नहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019