Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025 KKR vs LSG : कोलकाता ने जीता टॉस, लखनऊ करेगी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11

Dev Verma
IPL 2025 KKR vs LSG
X

IPL 2025 KKR vs LSG

IPL 2025 KKR vs LSG : लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला आज, 8 अप्रैल को खेला जा रहा है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है क्योंकि दोनों ने अब तक चार मैच खेले हैं और दो-दो मैच जीते हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग 11:

  • मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी
    इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11:

  • क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
    इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया

IPL 2025 KKR vs LSG : टॉस की जानकारी
कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। कोलकाता की टीम में एक बदलाव किया गया है, मोईन अली की जगह स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है। वहीं, लखनऊ की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

IPL 2025 KKR vs LSG : हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
केकेआर और एलएसजी के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं। जहां लखनऊ ने तीन मैच जीते हैं, वहीं कोलकाता ने दो मैचों में जीत दर्ज की है। आखिरी बार मई 2024 में दोनों टीमों का सामना हुआ था, जिसमें कोलकाता ने 98 रन से शानदार जीत हासिल की थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019