Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जल्द, चेयरमैन अरुण धूमल ने की तारीख की पुष्टि...

IPL 2025: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जल्द, चेयरमैन अरुण धूमल ने की तारीख की पुष्टि...
X

IPL 2025: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जल्द, चेयरमैन अरुण धूमल ने की तारीख की पुष्टि…

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 21 मार्च से होगी, यह पुष्टि इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने की है। उन्होंने बताया कि इस सीजन के लिए नियमों में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे और इम्पैक्ट प्लेयर का नियम पहले जैसा रहेगा। अरुण धूमल ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में संसद खेल महाकुंभ के तीसरे सीजन के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आईपीएल 2025 में कोई बड़ा नया बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन यह सीजन पिछली बार से कहीं बेहतर होगा।

IPL 2025: अरुण धूमल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 21 मार्च से होगी और जल्द ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और यह टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धा से भरा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि धर्मशाला में इस बार तीन आईपीएल मैच खेले जाएंगे और आने वाले सालों में वहां और भी घरेलू मैच आयोजित किए जाएंगे।

आईपीएल 2024: 'हम भारत सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे'- आईपीएल चेयरमैन अरुण  धूमल ने आईपीएल 17 की संभावित शुरुआत की तारीख का खुलासा किया

IPL 2025: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को आईपीएल में तीन मैचों की मेजबानी मिलेगी। पिछली बार वहां दो आईपीएल मैच हुए थे, और अब उम्मीद है कि इस बार तीन मैच होंगे। धर्मशाला पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए एक सेकेंडरी ग्राउंड है, जहां टीम कुछ मैच खेलती है।

इस बीच, सांसद खेल महाकुंभ का तीसरा संस्करण भी बिलासपुर में शुरू हो गया है, जिसमें जिले भर से 45 टीमें क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता मार्च तक चलेगी। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019