Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025 GT vs SRH: सिराज के तूफान से उड़ी हैदराबाद, गुजरात को 153 रनों का लक्ष्य...

Dev Verma
IPL 2025 GT vs SRH
X

IPL 2025 GT vs SRH

हैदराबाद : IPL 2025 GT vs SRH: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी ने तहलका मचा दिया। सिराज ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जिससे हैदराबाद की टीम 152 रनों पर ही सिमट गई। पैट कमिंस ने 9 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर किसी तरह टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

IPL 2025 GT vs SRH: सिराज का जलवा, 4 विकेट झटके

मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी ने हैदराबाद की बल्लेबाजी लाइनअप को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट कर शुरुआत की। इसके बाद अभिषेक शर्मा (18), अनिकेत और सिमरजीत को पवेलियन भेजकर अपनी धारदार गेंदबाजी का जलवा दिखाया। उन्होंने इस मैच में अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट भी पूरे कर लिए।

IPL 2025 GT vs SRH: हैदराबाद की धीमी बल्लेबाजी, विकेटों की झड़ी

हैदराबाद की टीम पूरे मुकाबले में दबाव में दिखी। 10 ओवर में महज 64 रन ही बने और 3 बड़े विकेट गिर चुके थे। नीतीश रेड्डी (31) और हेनरिक क्लासेन (29) ने थोड़ी लड़ाई दिखाई, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाकर उन्हें बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।

IPL 2025 GT vs SRH: गुजरात के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अहम मौकों पर विकेट झटके, जबकि आर साई किशोर ने शानदार किफायती गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

IPL 2025 GT vs SRH: गुजरात को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 153 रनों की जरूरत होगी। शुभमन गिल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ। अब देखना होगा कि गुजरात इस लक्ष्य को कितनी आसानी से चेज कर पाती है या हैदराबाद के गेंदबाज मैच में वापसी कर पाते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019