Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025 GT vs SRH: गुजरात ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता...

Dev Verma
IPL 2025 GT vs SRH
X

IPL 2025 GT vs SRH

हैदराबाद : IPL 2025 GT vs SRH: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि टीम को एक अच्छा स्कोर बनाने की आवश्यकता है। फैंस इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच की जंग को लेकर काफी उत्साहित हैं।

IPL 2025 GT vs SRH: पिच रिपोर्ट:

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए आदर्श माना जाता है। शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स भी प्रभावी साबित हो सकते हैं। यहां की पिच में स्पिनर्स के लिए घातक परिस्थितियाँ बन सकती हैं, जिसके चलते बल्लेबाजों को स्पिनर्स के खिलाफ सावधानी बरतनी होगी।

IPL 2025 GT vs SRH: हेड टू हेड रिकॉर्ड:

आईपीएल इतिहास में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले जीतें हैं, जबकि हैदराबाद को केवल 1 जीत मिली है। 1 मैच किसी कारणवश रद्द हो गया था। अब एक बार फिर से दोनों टीमें हैदराबाद के मैदान पर आमने-सामने होंगी।

IPL 2025 GT vs SRH: संभावित प्लेइंग इलेवन:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, ए वर्मा, एच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, पीएचकेडी मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019