Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह की हुई टीम में वापसी...

Dev Verma
जसप्रीत बुमराह
X

जसप्रीत बुमराह

मुंबई। IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने इसकी पुष्टि की है।

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें बुमराह नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना रिहैब पूरा करने के बाद टीम के साथ जुड़ते नजर आए। जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बुमराह कल रात मुंबई पहुंचे। उन्होंने एनसीए में अपना सेशन पूरा किया और आज हमारे फिजियो की निगरानी में गेंदबाजी की। वह अब पूरी तरह फिट हैं।"

IPL 2025: मुंबई इंडियंस की अब तक की परफॉर्मेंस
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अब तक चार मैचों में एक जीत और तीन हार झेली है। बुमराह की गैरमौजूदगी में सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार को मौके दिए गए थे, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने संभाली थी। कप्तान हार्दिक पांड्या भी एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में रहे।

IPL 2025

IPL 2025: बुमराह की वापसी से मजबूत होगा गेंदबाजी आक्रमण
2013 में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने अब तक 133 आईपीएल मैचों में 165 विकेट लिए हैं। 2023 में बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह पूरे सीजन से बाहर रहे थे। अब उनकी वापसी से मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण और अधिक मजबूत हो जाएगा, जिससे टीम को जीत की राह पर लौटने में मदद मिलेगी।

मुंबई इंडियंस के फैंस को अब बुमराह की घातक गेंदबाजी देखने का मौका मिलेगा, जिससे टीम को आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने में फायदा हो सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019