Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025: पहली बार 13 स्टेडियम में होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI का खास प्लान तैयार, जानिए...

Dev Verma
IPL 2025: पहली बार 13 स्टेडियम में होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI का खास प्लान तैयार, जानिए...
X

IPL 2025: पहली बार 13 स्टेडियम में होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI का खास प्लान तैयार, जानिए…

नई दिल्ली: IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आगाज में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, और इस बार बीसीसीआई ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने की तैयारी कर रहा है। आमतौर पर आईपीएल की शुरुआत एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होती है, लेकिन इस बार बीसीसीआई 13 अलग-अलग स्टेडियमों में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने की योजना बना रहा है।

IPL 2025: हर स्टेडियम में होगा जश्न का आगाज

आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसी दिन एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और मशहूर गायिका श्रेया घोषाल परफॉर्म करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार आईपीएल के मैच 13 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे, और हर स्टेडियम में पहले मुकाबले के दौरान ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने का प्लान है। इसके तहत, पूरे सीजन हर मैदान पर पहले मैच को सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइव परफॉर्मेंस के साथ खास बनाया जाएगा।

IPL 2025: पूरे सीजन चलेगा उत्सव

इस बार आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है, जिसे खास बनाने के लिए बीसीसीआई पूरे सीजन को जश्न के रूप में मनाने की तैयारी में है। एक सूत्र ने बताया, “हम चाहते हैं कि हर मैदान पर दर्शकों को ओपनिंग सेरेमनी का आनंद मिले। इसके लिए हम राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की एक खास लाइन-अप तैयार कर रहे हैं, जो हर स्टेडियम में अपनी प्रस्तुति देंगे।”

IPL 2025: अभी आधिकारिक ऐलान बाकी

हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस प्लान को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इतना तय है कि 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले पहले मैच से पहले दिशा पटानी और श्रेया घोषाल दर्शकों का दिल जीतने के लिए स्टेज पर जलवा बिखेरेंगी।

आईपीएल फैंस इस नए अंदाज को लेकर बेहद उत्साहित हैं और पूरे सीजन के दौरान हर मैदान पर होने वाले इस जश्न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019