Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Hyderabad Investor Connect: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 10 हजार करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव, 4,200 करोड़ का डेटा सेंटर निवेश, 250 रोजगार की संभावना, सीएम ने सात कंपनियों को सौंपा आमंत्रण पत्र

Asian News
Hyderabad Investor Connect: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 10 हजार करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव, 4,200 करोड़ का डेटा सेंटर निवेश, 250 रोजगार की संभावना, सीएम ने सात कंपनियों को सौंपा आमंत्रण पत्र
X

Hyderabad Investor Connect: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 10 हजार करोड़ के निवेश का मिला प्रस्ताव, 4,200 करोड़ का डेटा सेंटर निवेश, 250 रोजगार की संभावना, सीएम ने सात कंपनियों को सौंपा आमंत्रण पत्र

Hyderabad Investor Connect: रायपुर। हैदराबाद में शुक्रवार ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सात कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रण पत्र प्रदान किए। सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव हाइपरनेक्स्ट डाटा सेंटर लिमिटेड की ओर से मिला है।

Hyderabad Investor Connect: कंपनी ने छत्तीसगढ़ में देश का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डाटा सेंटर परिसर स्थापित करने के लिए 4,200 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस मौके पर स्वामीनारायण गुरुकुल संगठन के प्रतिनिधियों ने रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में 650 बिस्तरों वाले धर्मार्थ अस्पताल की स्थापना के प्रस्ताव पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।

Hyderabad Investor Connect: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के विकास इंजन के रूप में तेजी से उभर रहा है और राज्य में निवेशकों के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछा हुआ है।

Hyderabad Investor Connect: नई औद्योगिक नीति से 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद विभिन्न निवेशक संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Hyderabad Investor Connect: सीमेंट क्षेत्र में 2,912 करोड़ का निवेश, 4,000 रोजगार संभावित

फीग्रेड एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने सीमेंट क्षेत्र में 2,912 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे लगभग 4,000 रोजगार सृजित हो सकते हैं।

Hyderabad Investor Connect: एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 1,000 करोड़ का प्रस्ताव

निवाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जीपीयू अधोसंरचना, उन्नत संगणना और सेमीकंडक्टर असेंबली सुविधाओं के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये निवेश की पेशकश की है।

Hyderabad Investor Connect: सौर ऊर्जा और वस्त्र उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

एसजी मार्ट लिमिटेड ने सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये तथा सरवणा मिल्स प्राइवेट लिमिटेड ने वस्त्र एवं परिधान निर्माण इकाई के लिए 528 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है।

Hyderabad Investor Connect: फार्मा और डेयरी सेक्टर में भी निवेश की पहल

काबरा ड्रग्स ने औषधि निर्माण क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये तथा दिनशॉज डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने डेयरी प्रसंस्करण क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है।

Hyderabad Investor Connect: गूगल, आईबीएम समेत बड़ी कंपनियों से हुई चर्चा

हैदराबाद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री और राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने गूगल इंडिया, आईबीएम इंडिया, पॉलीकैब इंडिया, पेज इंडस्ट्रीज और डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित दक्षिण भारत के कई उद्योगपति, निवेशक और कारोबारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019