Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

नशे में धुत व्यक्ति ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों से बदसलूकी पर सुरक्षा की मांग

नशे में धुत व्यक्ति ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों से बदसलूकी पर सुरक्षा की मांग
X

बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में गुरुवार रात एक व्यक्ति द्वारा डॉक्टर से बदसलूकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया। नशे में धुत व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने पहुंचा और अस्पताल के नाईट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट पर उतारू हो गया। जब डॉक्टर ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह डॉक्टर से भी उलझ गया।

डॉक्टर मनोज यादव ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद वाड्रफनगर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी डाकेस्वर सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को पुलिस चौकी लाया गया है और डॉक्टरों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। डॉक्टर मनोज यादव ने मीडिया से कहा कि कई बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। डॉक्टरों के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे सुरक्षा की मांग और भी प्रबल हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019