Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

International Yoga Day 2025: विशाखापत्तनम में पीएम मोदी ने 3 लाख लोगों के साथ किया योग, गिनीज रिकॉर्ड की ओर बढ़ा आंध्र प्रदेश...

Dev Verma
International Yoga Day 2025
X

International Yoga Day 2025

International Yoga Day 2025: नई दिल्ली/विशाखापत्तनम। 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की थीम रही "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग", जो योग के वैश्विक महत्व और समग्र स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को दर्शाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच पर लगभग 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योग कर नया संदेश दिया। इस आयोजन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, और 40 देशों के राजनयिकों ने भी हिस्सा लिया।

International Yoga Day 2025: इस मौके पर आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘योग आंध्र अभियान’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य राज्य के 10 लाख लोगों को प्रतिदिन योग करने वाली कम्युनिटी से जोड़ना है। इसके तहत एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है। योग दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में 1 लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो कि ‘योग संगम’ पहल के तहत हुए। इनमें अनुमानतः 2 करोड़ से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना जताई गई है।

International Yoga Day 2025: 50 लाख से अधिक योग प्रमाणपत्र वितरित करने की योजना भी इस अभियान का हिस्सा रही। वहीं, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के अनुसार, 191 देशों के 1,300 स्थानों पर 2,000 से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे योग का संदेश वैश्विक स्तर पर और मजबूत हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम  में राष्ट्र का नेतृत्व किया -

International Yoga Day 2025: राजधानी दिल्ली में भी योग दिवस बड़े स्तर पर मनाया गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राजनयिकों के साथ मिलकर योग किया। जेपी नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक जागरूकता का मार्ग है। पिछले 10 वर्षों में भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। योग ने लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019