Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Influencer Kirti Patel : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल गिरफ्तार, हनीट्रैप कर 2 करोड़ वसूलने का लगा आरोप...

Influencer Kirti Patel
X

Influencer Kirti Patel

Influencer Kirti Patel : मुंबई/अहमदाबाद: सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने वाली गुजरात की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को पुलिस ने आखिरकार अहमदाबाद से हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के एक हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार कर लिया है। कीर्ति पर आरोप है कि उन्होंने एक बिल्डर को फंसाकर 2 करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश की। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह लंबे समय से फरार चल रही थीं।

Influencer Kirti Patel : केस का बैकग्राउंड

यह मामला 2 जून 2023 को सूरत में दर्ज किया गया था, जिसमें कीर्ति पटेल समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन कीर्ति पटेल लगातार शहर और सिम कार्ड बदलते हुए पुलिस से बचती रही।

Influencer Kirti Patel : साइबर ट्रैकिंग से गिरफ्तारी तक

पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि कीर्ति को पकड़ने के लिए एक जटिल साइबर ट्रैकिंग ऑपरेशन चलाया गया। इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने उसके आईपी एड्रेस को ट्रेस किया और उसकी ऑनलाइन एक्टिविटी के ज़रिए उसकी लोकेशन अहमदाबाद के सरखेज इलाके में पाई गई। अहमदाबाद पुलिस के सहयोग से कीर्ति को गिरफ्तार किया गया।

Influencer Kirti Patel : फेक अकाउंट और फर्जी पहचान का इस्तेमाल

गिरफ्तारी के समय कीर्ति सरखेज इलाके में फेक आईडी और अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स का उपयोग कर रही थी। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव तो थी, लेकिन पहचान छिपाकर अपनी लोकेशन बदलती रहती थी।

WATCH: गुजराती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल अहमदाबाद से गिरफ्तार, एक साल से थी फरार, जानें पूरा मामला

Influencer Kirti Patel : एफआईआर में क्या है आरोप

एफआईआर के अनुसार, कीर्ति ने एक बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाया और फिर उससे आपत्तिजनक वीडियो और चैट्स के आधार पर ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये की मांग की। इसके अलावा, उसका नाम कुछ जमीन हड़पने और जबरन वसूली के मामलों में भी सामने आया है।

Influencer Kirti Patel : आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस पूरे हनीट्रैप रैकेट में अन्य लोग भी शामिल हैं और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019