Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
indigo flight : गोवा से रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री थे सवार

indigo flight :
indigo flight :
indigo flight : गोवा / इंदौर/ रायपुर । गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 813 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इसमें करीब 140 यात्री सवार थे। अंदर कैरिज वार्निंग के चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके बाद एमरजेंसी लैडिंग के सभी उपाय कर उड़ान को सुरक्षित उतारा गया। विमान कंपनी के इंजिनियर इसमें सुधार कर रह है, इसके बाद विमान रायपुर रवाना हो गई।
इंडिगों कंपनी की उड़ान गोवा से इंदौर ही आ रही थी! शाम को 4.55 को इंदौर पहुंचना था, लेकिन यह उड़ान जैसे ही लैंडिंग मोड में आई, पायलट को कैरिज वार्निंग का अलार्म मिला।
यानी की पहियों में तकनीक खराबी का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क कर एमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
Next Story


