Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Indigo: चेन्नई-मदुरै इंडिगो विमान में हवा में तकनीकी खराबी, 68 यात्रियों को लेकर सुरक्षित लौटा

Indigo
X

Indigo

Indigo: चेन्नई। शुक्रवार को चेन्नई से मदुरै की उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके चलते विमान को चेन्नई वापस लौटना पड़ा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने तुरंत चेन्नई हवाई अड्डे से लैंडिंग की अनुमति मांगी।

विमान में 68 यात्री सवार थे, और पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रूप से चेन्नई हवाई अड्डे पर उतारा। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हवाई अड्डा प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

इस घटना के संबंध में इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, और यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019