Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India’s Got Latent : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी को मिलेगी राहत?

India’s Got Latent : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी को मिलेगी राहत?
X

India’s Got Latent : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी को मिलेगी राहत?

मुंबई: India’s Got Latent : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले में आज (3 मार्च) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। साथ ही, सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट के मुद्दे पर भी सरकार का पक्ष सुना जाएगा।

India’s Got Latent : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। कोर्ट ने इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया के केस का भी हवाला दिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियम लागू करने की जरूरत बताई।

India’s Got Latent : रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी
महाराष्ट्र साइबर पुलिस को दिए बयान में रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उन्होंने अनजाने में आपत्तिजनक बयान दिया था। यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई अभद्र टिप्पणी के चलते मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र साइबर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

India’s Got Latent : क्या है पूरा मामला?
रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिससे देशभर में भारी नाराजगी देखी गई। इस बयान को लेकर कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई और सोशल मीडिया पर रणवीर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019