Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India's got latent: बैकफुट पर आए अपूर्वा मुखीजा और रणवीर इलाहाबादिया, लिखित में मांगी माफी, कहा- पहली और आखिरी बार हुई गलती

Indias got latent
X

India’s got latent

नई दिल्ली। India's got latent : यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर अश्लील कमेंट्स करके फंसे यूट्यूबर्स रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मुखीजा बैकफुट पर आ गए हैं। तमाम राज्यों में एफआईआर दर्ज होने और सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद इलाहाबादिया, मुखीजा समेत अन्य ने महिला आयोग के समक्ष पेश होते हुए लिखित माफी मांगी है। इलाहाबादिया ने कहा है कि यह गलती पहली और आखिरी बार हुई है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।

India's got latent : रणवीर इलाहाबादिया, मुखीजा और शो के निर्माता सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। सूत्रों के अनुसार, दोनों यूट्यूबर्स से घंटों पूछताछ की गई। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहतकर ने कहा कि एनसीडब्ल्यू अनुचित भाषा के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं करेगा।

India's got latent : एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने एक सवाल के जवाब में कहा, चार लोग आयोग के सामने पेश हुए - तुषार पुजारी, सौरभ बोथरा, अपूर्वा मुखीजा और रणवीर इलाहाबादिया। आयोग अनुचित भाषा के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं करेगा। ऐसी टिप्पणियां बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019