Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

पिंक बॉल टेस्ट में भारत की हार: बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में हुई बिखरन

पिंक बॉल टेस्ट में भारत की हार: बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में हुई बिखरन
X

टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी है। पिंक बॉल से खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम बैटिंग-बॉलिंग-फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में बिखरी-बिखरी सी दिखी।

सवा दो दिन तक चले मुकाबले में भारत ने अपने 20 विकेट महज 81 ओवर्स में गंवा दिए। भारत ने दोनों पारियों में मिलाकर 355 रन बनाए, जबकि कंगारू टीम ने पहली पारी में ही 337 रन बना डाले। मेजबानों ने महज 10 विकेट गंवाए।

दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से 30 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप नहीं हो सकी, जो हार का सबसे बड़ा कारण रही।

पिंक बॉल की स्विंग-बाउंस से मात खा गए : भारतीय बल्लेबाज पिंक बॉल की स्विंग और एक्स्ट्रॉ बाउंस से मात खा गए। पहले दिन बॉल 1.6 डिग्री तक स्विंग कर रही थी। ऐसे में भारतीय टीम पहले दिन के शुरुआती 2 सेशन में ही ढेर हो गई। रोहित ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।

कप्तान की जगह ओपन करने उतरे केएल राहुल और विराट कोहली एक ही तरीके से आउट हुए। दोनों को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। भारतीय बैटर्स ऑफ स्टंप से बाहर की ओर स्विंग लेती उछाल भरी बॉल पर कैच आउट हुए। अन्य बल्लेबाज भी पिंक बॉल की एक्ट्रा स्विंग और बाउंस का सामना नहीं कर सके। एक समय भारत का स्कोर 71/1 था। फिर अगले 10 रन बनाने में राहुल, विराट और गिल के विकेट गंवा दिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019