Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

महाकाल पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम: श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन कर नए साल की शुरुआत की, मंदिर समिति ने किया सम्मानित

महाकाल पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम: श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन कर नए साल की शुरुआत की, मंदिर समिति ने किया सम्मानित
X

महाकाल पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम: श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन कर नए साल की शुरुआत की, मंदिर समिति ने किया सम्मानित

उज्जैन : नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन-पूजन से की। टीम के सदस्य भगवान महाकाल से देश और टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर समिति ने टीम को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

नए साल के पहले दिन उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और मंदिर की भस्म आरती के दौरान टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी सहित अन्य सदस्य भक्ति में लीन दिखाई दिए। क्रिकेटरों ने भगवान महाकाल के दरबार में देश और टीम की खुशहाली और सफलता के लिए प्रार्थना की।

सिर्फ उज्जैन ही नहीं, बल्कि खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और दतिया के पीतांबरा पीठ समेत मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी नए साल की सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर महिला क्रिकेट टीम के दर्शन-पूजन ने आम लोगों में भी उत्साह और खुशी का माहौल पैदा कर दिया।

विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का महाकाल के दरबार पर आना और उनके लिए किए गए सम्मान ने इस नए साल को उनके लिए विशेष और यादगार बना दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019