Indian Stock Markets Today: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 23 फरवरी को मजबूती के साथ सप्ताह की शुरुआत की। बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 479.95 अंक यानी 0.58% बढ़कर 83,294.66 पर बंद हुआ।
Indian Stock Markets Today: वहीं निफ्टी 141.75 अंक यानी 0.55% चढ़कर 25,713 पर बंद हुआ। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए टैरिफ को रद्द कर दिया है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।
Indian Stock Markets Today: बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 2.98 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। वहीं 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस (Infosys) का शेयर 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


