Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railways: बिलासपुर जोन की 14 रद्द ट्रेनें बहाल, कोरबा, बिलासपुर रायपुर आने वाले लोकल यात्रियों को राहत, यहां देखें लिस्ट

Asian News
CG News
X

NEET UG Re Exam के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, बिलासपुर रेल मंडल ने किये हैं विशेष इंतजाम, यहां चेक करें शेड्यूल

Indian Railways: बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अकलतरा में चल रहे चौथी लाइन कनेक्टिविटी काम के चलते 10 और 11 अप्रैल को रद्द की गई 14 ट्रेनों को बहाल कर दिय गया है। इनमें से जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते ही चलाया जाना था। इन सभी को री-स्टोर कर दिया गया है।

Indian Railways: इस दौरान कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने का फैसला लिया गया था। इस आदेश को भी निरस्त करते हुए हसदेव एक्सप्रेस को यथावत चलाने का आदेश जारी किया गया है।

Indian Railways: बता दें कि बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच चौथी लाइन निर्माण का काम चल रहा है। इसके तहत अलग-अलग स्टेशनों केक यार्ड को कनेक्ट करने का काम चल रहा है। बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इस कारण यात्री ट्रेनें कुछ समय के लिए रद्द कर दी गई थीं। अब रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन पैसेंजर ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है।

Indian Railways: बहाल हुई ट्रेन

1.गाड़ी संख्या 68737.रायगढ़-बिलासपुर मेमू

2.गाड़ी संख्या 68738.बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

3.गाड़ी संख्या 68736.बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

4.गाड़ी संख्या 68735.रायगढ़ - बिलासपुर मेमू

5.गाड़ी संख्या 68746.रायपुर-गेवरारोड मेमू

6.गाड़ी संख्या 68745.गेवरारोड-रायपुर मेमू

7.गाड़ी संख्या 58204.रायपुर-कोरबा पैसेंजर

8.गाड़ी संख्या 58203.कोरबा-रायपुर पैसेंजर

9.गाड़ी संख्या 68734.बिलासपुर-गेवरारोड मेमू

10.गाड़ी संख्या 68733.गेवरारोड-बिलासपुर मेमू

11.गाड़ी संख्या 68732.बिलासपुर-कोरबा मेमू

12.गाड़ी संख्या 68731.कोरबा-बिलासपुर मेमू

Indian Railways: शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी बहाल

1.गाड़ी संख्या 68861.गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (10-11 अप्रैल)

2.गाड़ी संख्या 68862.झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (10-11 अप्रैल)


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019