Indian Railways New Rule
Indian Railway Train: नई दिल्ली: गर्मी की छुट्टियों के करीब आते ही धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा दी है। उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने नई दिल्ली और कटरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के 40 अतिरिक्त फेरों की घोषणा की है।
Indian Railway Train: सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल के अनुसार, इस ट्रेन की लोकप्रियता और 100% ऑक्यूपेंसी को देखते हुए 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक सेवा बढ़ाई गई है। ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी, जबकि 04082 कटरा से 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक संचालित होगी।
Indian Railway Train: यह ट्रेन श्रद्धालुओं के साथ-साथ कश्मीर घूमने वाले पर्यटकों के लिए भी किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी। ट्रेन रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 9 बजे कटरा से चलकर सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
Indian Railway Train: यात्रा के दौरान ट्रेन पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और जम्मू सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। 21 कोच वाली इस ट्रेन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में भी आसानी होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


