Indian Oil : इंडियन ऑयल के डीजल टैंकर में चोरी का भंडाफोड़.....
Indian Oil
MANDSAUR M.P.LALITSHANKAR DHAKAD
Indian Oil : मंदसौर: मंदसौर पुलिस ने इंडियन ऑयल के डीजल टैंक में स्कीम लगाकर डीजल चोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में टैंकर चालक को आरोपी बनाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Indian Oil : दरअसल मंदसौर के कोटड़ाबहादुर गांव के पेट्रोल पंप संचालक दिनेश टिप्पण द्वारा रतलाम जिले के बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल के डिपो से सोमवार को डीजल का टैंकर बुलवाया था। मंगलवार को डीजल से भरा टैंकर पेट्रोल पंप पहुंचा और अनलोड हुआ।
लेकिन पेट्रोल पंप संचालक को अनलोड के बाद करीब 250 लीटर डीजल की कमी नजर आई। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक ने टैंकर चालक से पूछताछ की और पाया कि टैंकर में स्कीम लगाकर डीजल की चोरी की गई है।
Gwalior Crime News : पिता की लाइसेंसी पिस्टल से 17 वर्षीय नाबालिक छात्र ने खुद को मारी गोली….
बदमाशो द्वारा डीजल टैंक से फ्यूल टैंक को कनेक्ट कर छोटी मोटर लगाकर डीजल की चोरी की जा रही थी, जो की पेट्रोल संचालक द्वारा पकड़ ली गई। जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालक दिनेश टिप्पण मंदसोर के नाहरगढ़ थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।
Indian Oil
जिसके बाद पुलिस ने डीजल टैंक को जप्त ड्राइवर से पुछताछ शुरू की। इतना ही नहीं पुलिस ने डिजल टेंक मे लगी स्कीम का भी भंडाफोड किया। तस्वीरों में आप देख पा रहे हैं
कि किस तरह बदमाशों ने डीजल टैंक को फ्यूल टैंक से कनेक्ट कर मोटर लगाकर डीजल की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। इस कनेक्टिविटी को पुलिस ने तोड़ा और फ्यूल टैंक से निकले डीजल की भी जांच की गई।
पुलिस ने फिलहाल मामले में आरोपी ड्राइवर सुरेश से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। नाहरगढ़ पुलिस ड्राइवर से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से और कहां इस तरह की
गतिविधियों में संलिप्त रहा वहीं ग्रुप में और कितने टैंकर इस तरह की स्कीम लगाकर लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। नाहरगढ़ थाना प्रभारी रमेशचन्द्र डांगी ने कहा कि पूछताछ के बाद पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हो सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
