Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Navy : भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, INS तरकश ने जब्त किए 2500 किलो से ज्यादा ड्रग्स...

Dev Verma
Indian Navy : भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, INS तरकश ने जब्त किए 2500 किलो से ज्यादा ड्रग्स...
X

Indian Navy : भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, INS तरकश ने जब्त किए 2500 किलो से ज्यादा ड्रग्स…

नई दिल्ली: Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS तरकश ने पश्चिमी हिंद महासागर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,500 किलोग्राम से अधिक नशे की खेप जब्त की है, जिसमें 2,386 किलो हशीश और 121 किलो हेरोइन शामिल है। यह ऑपरेशन भारतीय नौसेना के P8I गश्ती विमान से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया।

Indian Navy : कैसे पकड़ी गई नशे की खेप

INS तरकश जनवरी 2025 से समुद्री सुरक्षा अभियान के तहत पश्चिमी हिंद महासागर में तैनात है। 31 मार्च 2025 को गश्त के दौरान नौसेना के P8I गश्ती विमान ने समुद्र में कुछ संदिग्ध जहाजों की जानकारी दी। माना जा रहा था कि ये जहाज नशे की तस्करी में शामिल थे।इसके बाद INS तरकश ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन जहाजों की ओर बढ़ना शुरू किया। कई संदिग्ध जहाजों से पूछताछ के बाद नौसेना ने एक जहाज को रोककर उसकी गहन तलाशी ली। इस दौरान नौसेना ने अपने हेलीकॉप्टर से भी नजर बनाए रखी।

Indian Navy : क्या मिला संदिग्ध जहाज से
नौसेना की विशेष बोर्डिंग टीम और मरीन कमांडोज़ ने संदिग्ध जहाज की गहन तलाशी ली। इस दौरान उन्हें 2,386 किलो हशीश और 121 किलो हेरोइन समेत कुल 2,500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद हुआ। इसके बाद INS तरकश ने उस जहाज को अपने कब्जे में ले लिया और चालक दल से गहराई से पूछताछ शुरू कर दी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस इलाके में और कौन-कौन से जहाज तस्करी में शामिल हैं।

Indian Navy : भारतीय नौसेना की बड़ी उपलब्धि
INS तरकश संयुक्त टास्क फोर्स (CTF) 150 का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहा है, जो संयुक्त समुद्री बलों (CMF) का हिस्सा है और बहरीन में स्थित है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह ऑपरेशन समुद्री अपराधों पर लगाम लगाने और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया गया। इस कार्रवाई से हिंद महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ा प्रहार किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019