Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ind vs Eng 1st T20: भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हराया...

Dev Verma
Ind vs Eng 1st T20: भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हराया...
X

Ind vs Eng 1st T20: नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 132 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर जीत दर्ज की। अभिषेक ने 34 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 79 रनों की तूफानी पारी खेली।

Ind vs Eng 1st T20: इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट और स्पिनर आदिल राशिद ने 1 विकेट लिया।

Ind vs Eng 1st T20: भारत की पारी की शुरुआत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। आर्चर ने सैमसन (26) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को जल्दी आउट कर इंग्लैंड को वापसी दिलाई। हालांकि, इसके बाद अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

अभिषेक का विकेट आदिल राशिद ने लिया, लेकिन तब तक भारत जीत के करीब पहुंच चुका था। अंत में तिलक वर्मा (19*) और हार्दिक पांड्या (3*) ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए जीत सुनिश्चित की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019