Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India-US Trade Deal: भारत पर टैरिफ 20 फीसदी से ज्‍यादा नहीं, क्या अब बन पाएगी ट्रेड डील पर बात

India-US Trade Deal
X

India-US Trade Deal

India-US Trade Deal: वाशिंगटन/नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में रही ट्रेड डील को लेकर अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। दोनों देशों के प्रतिनिधि लगातार इसे अंतिम रूप देने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कुछ प्रमुख मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 35% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, जबकि इससे एक दिन पहले उन्होंने ब्राजील सहित कई अन्य देशों पर भी टैरिफ बढ़ा दिए थे।

India-US Trade Deal: सूत्रों की मानें तो भारत के साथ संभावित ट्रेड डील के तहत टैरिफ 10 से 20 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। ट्रंप ने यह स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अमेरिका अपने व्यापारिक साझेदारों पर 20% से अधिक टैरिफ नहीं लगाएगा। उनके अनुसार, "हर किसी को पत्र भेजने की जरूरत नहीं है, हम अपने टैरिफ खुद तय कर रहे हैं।" इसका सीधा मतलब है कि अगर भारत-अमेरिका डील होती है, तो भारत पर टैरिफ की अधिकतम सीमा 20% ही होगी।

India-US Trade Deal: इस बीच खबर है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वाशिंगटन रवाना होगा, जहां वह अमेरिकी अधिकारियों के साथ व्यापारिक समझौते को लेकर आगे की बातचीत करेगा। हालांकि, कृषि, ऑटोमोबाइल और डेयरी सेक्टर को लेकर अभी भी बातचीत में गतिरोध बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि भारत इन क्षेत्रों में टैरिफ में कटौती करे, जबकि भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। भारत का मानना है कि ये सेक्टर अत्यंत संवेदनशील हैं और वह अपने घरेलू उद्योगों और किसानों के हितों की रक्षा करता रहेगा।

India-US Trade Deal: विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ की सीमा तय हो जाने से बातचीत की दिशा अब स्पष्ट हो सकती है और इसमें गति आ सकती है, लेकिन पूर्ण सहमति बनने में अभी और समय लग सकता है। फिलहाल, दोनों देशों के बीच जारी यह वार्ता व्यापारिक संबंधों की दिशा तय करेगी और सभी की निगाहें आगामी बैठकों पर टिकी हुई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019