Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India Tour of England 2025: रवि शास्त्री की रोहित-गंभीर को सलाह, इसे ले जाए इंग्लैंड दौरे पर, कहा- हर फॉर्मेट का है खिलाड़ी

India Tour of England 2025
X

India Tour of England 2025

India Tour of England 2025: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की रणनीति पर अपनी राय दी है। शास्त्री ने युवा बल्लेबाज साइ सुदर्शन को हर फॉर्मेट का खिलाड़ी बताते हुए सुझाव दिया कि उन्हें 2025-2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल करना चाहिए। भारतीय टीम यह सीरीज 20 जून से हेडिंग्ले टेस्ट के साथ शुरू करेगी।

India Tour of England 2025: साइ सुदर्शन पर शास्त्री का भरोसा
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 456 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज साइ सुदर्शन की तकनीक और काउंटी क्रिकेट के अनुभव की शास्त्री ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुदर्शन की खब्बू बल्लेबाजी और तकनीकी कौशल उन्हें इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण हालात में सफलता दिला सकता है।

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि यह युवा खिलाड़ी साइ सुदर्शन हर फॉर्मेट का खिलाड़ी है। वह शानदार क्रिकेटर है। इंग्लैंड के हालात में एक खब्बू बल्लेबाज और तकनीक में कुशल होने के कारण मैं चाहूंगा कि वह भारतीय टीम में रहे।”

India Tour of England 2025: श्रेयस अय्यर की वापसी पर सवाल
शास्त्री ने सीमित ओवरों के क्रिकेट और आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर की टेस्ट टीम में वापसी की संभावना पर भी बात की। हालांकि, उन्होंने कहा कि अय्यर को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, “श्रेयस वापसी कर सकता है लेकिन प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। सफेद गेंद के फॉर्मेट में तो उसका चयन पक्का है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में देखना होगा कि बाकी खिलाड़ी कौन हैं।”

India Tour of England 2025: गेंदबाजी में बाएं हाथ के गेंदबाज की जरूरत
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के चोट से उबरने के बीच शास्त्री ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में विविधता लाने की वकालत की। उन्होंने सुझाव दिया कि टीम में एक बाएं हाथ का गेंदबाज शामिल किया जाना चाहिए, जो छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में काम कर सके।

शास्त्री ने कहा, “बायें हाथ का गेंदबाज होना चाहिए जिसे छठा गेंदबाजी विकल्प बनाया जा सकता है। वह सफेद गेंद का विशेषज्ञ भी हो सकता है। वैसे मुझे यह पसंद नहीं है जब लोग कहते हैं कि अर्शदीप सिंह सफेद गेंद का विशेषज्ञ है।”

उन्होंने अर्शदीप सिंह की टेस्ट क्रिकेट में संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा, “मैं लाल गेंद के फॉर्मेट में उसके रिकॉर्ड पर नजर रखूंगा। अगर वह 15-20 ओवर डाल सकता है तो टीम में हो सकता है। वह बायें हाथ का गेंदबाज है और सोच समझकर गेंदबाजी करता है।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019