Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India Pakistan Attack: राजस्थान में पाक हमला नाकाम, भारत की S-400 ने फिर दिखाई ताकत, पाकिस्तान के इरादों को किया तबाह...

India Pakistan Attack: राजस्थान में पाक हमला नाकाम, भारत की S-400 ने फिर दिखाई ताकत, पाकिस्तान के इरादों को किया तबाह...
X

India Pakistan Attack: राजस्थान में पाक हमला नाकाम, भारत की S-400 ने फिर दिखाई ताकत, पाकिस्तान के इरादों को किया तबाह…

India Pakistan Attack: नई दिल्ली/जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान ने बाड़मेर, जैसलमेर और पोखरण समेत राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में हमले की कोशिश की। इन इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत फैल गई। हालांकि, भारत की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

India Pakistan Attack: S-400 बना दुश्मनों का काल
पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों में भारत की सबसे आधुनिक और शक्तिशाली वायु रक्षा प्रणाली S-400 ने अहम भूमिका निभाई। रूस निर्मित यह प्रणाली एक साथ 36 हवाई लक्ष्यों को ट्रैक और नष्ट करने की क्षमता रखती है। इसमें मिसाइल, ड्रोन, लड़ाकू विमान जैसे किसी भी हवाई खतरे को दूर से पहचानने और खत्म करने की ताकत है। इस प्रणाली की तुलना इज़रायल के 'आयरन डोम' से की जाती है, लेकिन रेंज और एक्यूरेसी के मामले में S-400 उससे आगे माना जा रहा है।

India Pakistan Attack: पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत ने S-400 की तैनाती करके स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह हर प्रकार के हवाई हमले को विफल करने में सक्षम है। राजस्थान के साथ-साथ जम्मू, सांबा, कठुआ और पठानकोट में भी इसी प्रणाली के चलते कई पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

India Pakistan Attack: स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस और सेना के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। नागरिकों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019