India Gold Reserves: सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का सामने आया सच
India Gold Reserves: नई दिल्ली। मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन खबरों में दावा किया जा रहा था कि सरकार मंदिर ट्रस्टों के पास मौजूद सोने के बदले ‘गोल्ड बॉन्ड’ जारी करने की योजना बना रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार ने मंदिरों के स्वर्ण भंडार के मुद्रीकरण (मॉनेटाइजेशन) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
India Gold Reserves: इन सभी दावों को केंद्र सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी मंदिर ट्रस्ट या धार्मिक संस्थान के पास मौजूद सोने के मुद्रीकरण के लिए ऐसी कोई योजना नहीं लाई जा रही है। सरकार के अनुसार, इस प्रकार की सभी खबरें पूरी तरह झूठी, भ्रामक और आधारहीन हैं।
India Gold Reserves: सोशल मीडिया पर यह अफवाह भी फैलाई जा रही थी कि मंदिरों के शिखरों, दरवाजों या अन्य संरचनाओं पर चढ़ी सोने की परतों को भारत का ‘रणनीतिक स्वर्ण भंडार’ माना जाएगा। सरकार ने इस दावे को भी पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है।
India Gold Reserves: सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह पर भरोसा न करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें। सरकार का कहना है कि बिना पुष्टि वाली जानकारियां समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं और लोगों को गुमराह कर सकती हैं।
India Gold Reserves: सरकार ने यह भी कहा कि नीतिगत फैसलों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल अधिकृत सरकारी चैनलों, आधिकारिक प्रेस रिलीज, सरकारी वेबसाइटों और सत्यापित सार्वजनिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा किया जाना चाहिए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


