Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India and Pakistan agreed to Ceasefire : भारत-पाकिस्तान में थमा युद्ध का शोर, विदेश सचिव ने बताया कैसे बनी सीजफायर पर सहमति

India and Pakistan agreed to Ceasefire : भारत-पाकिस्तान में थमा युद्ध का शोर, विदेश सचिव ने बताया कैसे बनी सीजफायर पर सहमति
X

India and Pakistan agreed to Ceasefire : भारत-पाकिस्तान में थमा युद्ध का शोर, विदेश सचिव ने बताया कैसे बनी सीजफायर पर सहमति

India and Pakistan agreed to Ceasefire : नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद अब एक अहम मोड़ आया है। दोनों देशों ने युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि शुक्रवार दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय DGMO को कॉल किया, जिसमें शाम 5 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

India and Pakistan agreed to Ceasefire : विदेश सचिव ने बताया कि इस निर्णय के अनुसार दोनों देशों के सशस्त्र बलों को निर्देश दे दिए गए हैं और 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से DGMO स्तर की बातचीत होगी।

India and Pakistan agreed to Ceasefire : जयशंकर और डार ने दी पुष्टि

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने अडिग रुख पर कायम है और रहेगा।” वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है।

India and Pakistan agreed to Ceasefire : ट्रंप की मध्यस्थता रही अहम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को मनाने की कोशिश की, जिसमें वह सफल रहे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जरूरी था कि माहौल को शांत किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

India and Pakistan agreed to Ceasefire : पहलगाम हमले के बाद बढ़ा था तनाव

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों देशों के बीच हालात युद्ध जैसे हो गए थे। अब इस युद्धविराम ने लोगों को राहत की सांस दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019