Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Independence Day 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, देखें लिस्ट

Independence Day 2025
X

Independence Day 2025

Independence Day 2025 : भोपाल। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राज्य सरकार ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Independence Day 2025 : मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त को भोपाल में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
  • उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जबलपुर में तिरंगा फहराएंगे।
  • केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र शुक्ला शहडोल में ध्वजारोहण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना में और मंत्री प्रह्लाद पटेल भिण्ड में ध्वजारोहण करेंगे।

Independence Day 2025 : अन्य जिलों में कलेक्टर्स की जिम्मेदारी
राज्य के अन्य 24 जिलों में जिला कलेक्टर्स स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेंगे।

Independence Day 2025 : सरकारी आदेश के अनुसार
इन समारोहों में सभी सरकारी विभागों, पुलिस प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न नागरिक संगठनों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाया जाएगा और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का अवसर होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019