Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गयियाबंद में किया ध्वजारोहण

Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गयियाबंद में किया ध्वजारोहण
X

Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गयियाबंद में किया ध्वजारोहण

Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गयियाबंद में किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

बृजमोहन अग्रवाल ने शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गरियाबंद रायपुर 15 अगस्त जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया।

रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

समारोह के मुख्य अतिथि अग्रवाल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश पढ़ा और खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा को बिखेरते सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी। बच्चों की संगीतमय नृत्य और कला की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

अग्रवाल ने कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अग्रवाल ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019