Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs SA : रायपुर पहुंचीं टीम इंडिया, एयरपोर्ट से बस में सवार होकर सीधे होटल रवाना, फैंस की उमड़ी भारी भीड़

Dev Verma
IND vs SA
X

IND vs SA

IND vs SA : रायपुर। नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए दोनों टीमें रांची से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद रहे। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल के लिए रवाना किया गया।

IND vs SA : मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर 1:30 बजे प्रैक्टिस करेगी, जबकि भारत की टीम शाम 5:30 बजे अभ्यास में हिस्सा लेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मुंबई से विशेष लग्जरी बसें पहले ही रायपुर पहुंच चुकी हैं। स्टेडियम में मैच की तैयारियों का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और बाकी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दर्शकों के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टूटी कुर्सियों को बदल दिया गया है और पूरे परिसर में रंग-रोगन कर नया लुक दिया गया है।

IND vs SA : सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार हुए मैच में एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा तक पहुंच गया था, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार स्टेडियम की जालियों की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। पूरे मैदान के चारों ओर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। स्टेडियम में पेन, पानी की बोतल या खाने-पीने की किसी भी वस्तु को लाना प्रतिबंधित रहेगा। मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, इसलिए दर्शकों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

IND vs SA : खिलाड़ियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। टीम इंडिया के लिए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों सहित विभिन्न राज्यों की डिशेज उपलब्ध रहेंगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के लिए विदेशी फूड और स्पेशल न्यूट्रीशियन डाइट तैयार की गई है। मैच वाले दिन भोजन होटल से सीधे स्टेडियम तक पहुंचाया जाएगा, ताकि खिलाड़ी फिटनेस और स्वाद दोनों में कोई कमी महसूस न करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019