Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs SA Super-8 T20 WC: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले गेंदबाजी का न्योता, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Asian News
IND vs SA 2nd T20I
X

IND vs SA 2nd T20I

IND vs SA Super-8 T20 WC: नई दिल्ली। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने भी टॉस हारने के बाद कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी चाहते थे। साउथ अफ्रीका ने 4 बदलाव किए हैं. वहीं भारतीय टीम में अक्षर पटेल को जगह नहीं मिली है. भारत जिस टीम के साथ पिछले मैच में खेली थी. वहीं टीम सुपर-8 के पहले मैच में भी खेलती दिखेगी।

IND vs SA Super-8 T20 WC: T-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़े थे दोनों
दोनों टीमों के बीच पिछला बड़ा मुकाबला 2024 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल था, जिसमें भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज कर 17 साल बाद खिताब जीता था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका 168 पर सिमट गई। अब प्रोटियाज बदला लेने के इरादे से उतरेंगे, जबकि भारत जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा।

IND vs SA Super-8 T20 WC: ग्रुप स्टेज की टेबल टोपर रही दोनों टीमें
ग्रुप स्टेज में भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया, जबकि साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई पर जीत हासिल की। दोनों ने 4-4 मैच जीते। अब तक 35 टी-20 मैचों में भारत ने 21, साउथ अफ्रीका ने 13 जीते हैं, एक बेनतीजा रहा। वर्ल्ड कप में 7 मुकाबलों में भारत 5 बार विजयी रहा।

IND vs SA Super-8 T20 WC: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

IND vs SA Super-8 T20 WC: पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है, जहां सपाट सतह पर बड़े स्कोर की उम्मीद है। यहां 12 टी-20 इंटरनेशनल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते। हाईएस्ट स्कोर 234/4 (भारत vs न्यूजीलैंड, 2023) है, औसत पहली पारी स्कोर करीब 190 रन। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद, बीच में स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है। भारत ने यहां 9 में से 7 मैच जीते हैं।

IND vs SA Super-8 T20 WC: मौसम का हाल
मौसम साफ रहेगा, तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस, शाम को 25 डिग्री तक। बारिश की संभावना शून्य, लेकिन ओस से चेजिंग टीम को फायदा हो सकता है। अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी पर नजरें होंगी, जिनका अभी तक खाता नहीं खुला। टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी की कमजोरियों पर काम कर रही है।

IND vs SA Super-8 T20 WC: कहाँ देख सकेंगे लाइव और स्ट्रीमिंग
मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। मुकाबला टी-20 क्रिकेट का हाई-वोल्टेज क्लैश होगा, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019