Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs SA Super-8 T20 WC: सुपर-8 में भारत के सामने 188 रन का टारगेट, अहमदाबाद में रोमांच चरम पर

Asian News
IND vs SA Super-8 T20 WC
X

IND vs SA Super-8 T20 WC

IND vs SA Super-8 T20 WC: अहमदाबाद: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

IND vs SA Super-8 T20 WC: भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, वहीं अर्शदीप सिंह ने दो अहम सफलताएं दिलाईं। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर को कोई सफलता नहीं मिली।

IND vs SA Super-8 T20 WC: दोनों टीमें टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। भारत लगातार 12 मैचों से अजेय है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की हालिया एकमात्र हार पिछले फाइनल में भारत से हुई थी। अब सबकी निगाहें भारतीय बल्लेबाजों, खासकर अभिषेक शर्मा, पर टिकी हैं, जिनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019