Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs SA 5th T20I: अहमदाबाद में आज सीरीज का फैसला, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, तीन बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम, देखें प्लेइंग 11

Asian News
IND vs SA 5th T20I
X

IND vs SA 5th T20I

IND vs SA 5th T20I: अहमदाबाद। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे हुआ। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है और आज जीत दर्ज करते ही सीरीज अपने नाम कर लेगी।

IND vs SA 5th T20I: भारतीय 11 में तीन बदलाव
पांचवें टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में तीन अहम बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। कुलदीप यादव के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है, जबकि चोटिल शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव करते हुए एनरिक नॉर्त्जे की जगह जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग-11 में उतारा है।

IND vs SA 5th T20I: अब तक खेले गए चार मुकाबलों में भारत ने पहला और तीसरा टी20 जीता है, जबकि दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा। लखनऊ में खेला गया चौथा मुकाबला घने कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा था। हालांकि अहमदाबाद में मौसम साफ है और पूरे मैच के होने की उम्मीद है।

IND vs SA 5th T20I: टीम इंडिया के पास घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। खास बात यह है कि भारत पिछले 17 घरेलू टी20 सीरीज से अजेय है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम की टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

IND vs SA 5th T20I: कहां देखें लाइव मैच
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और बारिश या कोहरे की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

IND vs SA 5th T20I:दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनिल बार्टमैन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019