Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs SA 4th T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में होगी निर्णायक जंग, पिच और मौसम निभाएंगे अहम रोल, जानें संभावित प्लेइंग 11 और कहां देखे सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

Asian News
IND vs SA 4th T20I
X

IND vs SA 4th T20I

IND vs SA 4th T20I: लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती तीन मैचों के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया 2-1 से आगे है और उसकी नजरें सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर टिकी हैं। अगर भारत यह मैच जीत लेता है, तो वह इतिहास रच देगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने आज तक पांच मैचों की टी20 सीरीज नहीं गंवाई है।

IND vs SA 4th T20I: पिछले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लेकर प्रोटियाज टीम को महज 117 रन पर समेट दिया था। हालांकि भारत के लिए चिंता की बात यह है कि अक्षर पटेल बीमारी के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

IND vs SA 4th T20I: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम की पिच की बात करें तो उत्तर भारत में पड़ रही ठंड का असर साफ नजर आ सकता है। सुबह और शाम के समय ओस और हल्का कोहरा खेल को प्रभावित कर सकता है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलने की संभावना है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, ओस के कारण गेंदबाजों को ग्रिप में परेशानी हो सकती है। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 190 से 200 का स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है।

लखनऊ पहुंचीं भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, इकाना स्टेडियम की दूधिया रोशनी में अभ्यास कर परखेंगी तैयारी - india vs south africa t20 in lucknow

IND vs SA 4th T20I: लखनऊ का मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग
मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान लखनऊ का तापमान 12 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और धुंध छाई रह सकती है। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत सीरीज में अजेय बढ़त बनाता है या दक्षिण अफ्रीका जोरदार वापसी करता है।

IND vs SA 4th T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IND vs SA 4th T20I: भारत की संभावित इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

IND vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका की संभावित इलेवन
क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019