Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs SA 1st ODI: हर्षित और कुलदीप की धारदार गेंदबाजी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया

Asian News
IND vs SA 1st ODI
X

IND vs SA 1st ODI

IND vs SA 1st ODI: नई दिल्ली: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से मात देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शानदार शतक और रोहित शर्मा व केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल रहे। रोहित ने 57 और राहुल ने 60 रन जोड़े।

IND vs SA 1st ODI: लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने दूसरे ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। हर्षित राणा ने रिकल्टन और डिकॉक को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। जल्द ही अर्शदीप सिंह ने एडन मार्करम को सात रन पर आउट किया। हालांकि मध्यक्रम में डी जॉर्जी (39), डेवाल्ड ब्रेविस (37), मैथ्यू ब्रीत्जके (72) और मार्को यानसेन (70) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा।

IND vs SA Live Score: कुलदीप ने ब्रीट्ज्की को भी भेजा पवेलियन, अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा india vs south africa live cricket score 1st odi ind vs sa live score today

IND vs SA 1st ODI: लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटकते हुए मेहमान टीम को 49.2 ओवर में 332 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट लिए। हर्षित राणा ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि अर्शदीप सिंह को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

IND vs SA 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका की ओर से बॉश, मार्को, नांद्रे बर्गर और बार्टमन ने दो-दो विकेट लिए। भारत की इस जीत से सीरीज में रोमांच बढ़ गया है और टीम अगले मुकाबले में बढ़त मजबूत करने उतरेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019