Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

Asian News
IND vs PAK Asia Cup 2025
X

IND vs PAK Asia Cup 2025

IND vs PAK Asia Cup 2025: मुंबई/दुबई: एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला आज रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने ओमान पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

IND vs PAK Asia Cup 2025: यह मुकाबला कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद विवादों में है, जिसके चलते भारत-पाकिस्तान खेल संबंध खत्म करने की मांग उठी है। हालांकि, सरकार की नीति के अनुसार, भारत बहुपक्षीय टूर्नामेंट जैसे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, लेकिन द्विपक्षीय मुकाबले नहीं होंगे। एशिया कप टी20 में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं, जिसमें भारत ने दो और पाकिस्तान ने एक मैच जीता। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह और तनाव दोनों लेकर आया है।

IND vs PAK Asia Cup 2025: टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019