Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, अय्यर और सिराज की वापसी; गायकवाड़ बाहर

Asian News
IND vs NZ
X

IND vs NZ

IND vs NZ : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल को टीम से बाहर रखा गया है।

BCCI ने साफ किया है कि अय्यर की उपस्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है।

विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल को चुना गया है, जबकि संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टीम का हिस्सा होंगे, जिससे टीम को अनुभव का फायदा मिलेगा।

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल

IND vs NZ : वनडे मैचों का शेड्यूल

  • पहला मैच: वडोदरा – 11 जनवरी
  • दूसरा मैच: राजकोट – 14 जनवरी
  • तीसरा मैच: इंदौर – 18 जनवरी

इसके बाद दोनों टीमें 21 से 31 जनवरी तक 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019