Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs IRE 2nd T20: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, दो प्लेयर ने किया डेब्यू

Asian News
IND vs IRE 2nd T20: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, दो प्लेयर ने किया डेब्यू
X

IND vs IRE 2nd T20: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, दो प्लेयर ने किया डेब्यू

IND vs IRE 2nd T20: बेलफास्ट। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से दो नए खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।

IND vs IRE 2nd T20: प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का डेब्यू

भारत ने तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टी20 डेब्यू का मौका दिया। दोनों खिलाड़ी पहली बार भारतीय जर्सी में उतरे।

IND vs IRE 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी को फिर इंतजार

15 साल के युवा सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका इस मैच में नहीं मिला। अब उन्हें इंग्लैंड सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा।

IND vs IRE 2nd T20: पहले मैच की हार का बदला लेने उतरी भारत

पहले टी20 में 34 रनों से मिली हार के बाद भारतीय टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। कप्तान श्रेयस अय्यर की टी20 में 960 दिनों बाद वापसी अच्छी शुरुआत नहीं रही थी।

IND vs IRE 2nd T20: आयरलैंड का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ

आयरलैंड ने पहले मैच में भारत को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है। जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड की अच्छी गेंदबाजी से मेजबान टीम आज भी कड़ी टक्कर देगी।

IND vs IRE 2nd T20: प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड की प्लेइंग XI: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019