Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG U19 Final: भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की विस्फोटक पारी, अकेले ठोक डाले 15 छक्के

Asian News
IND vs ENG U19 Final
X

IND vs ENG U19 Final

IND vs ENG U19 Final: नई दिल्ली: हरारे में चल रहे ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का रिकॉर्ड स्कोर है। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 412 रनों का लक्ष्य चेज करना होगा।

IND vs ENG U19 Final: पारी की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की। 14 साल के इस युवा सनसनी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक डाले, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 रहा। वैभव ने 32 गेंदों में अर्धशतक और 55 गेंदों में शतक पूरा किया। 71 गेंदों में उन्होंने 150 रन बना डाले। यह U19 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड है।

IND vs ENG U19 Final: कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 51 गेंदों में 53 रनों की उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के लगाए। शुरुआती झटके के बाद वैभव और आयुष ने टीम को मजबूत आधार दिया।

IND vs ENG U19 Final: वैभव के आउट होने के बाद भारतीय मिडिल ऑर्डर थोड़ा लड़खड़ाया। विहान मल्होत्रा ने 36 गेंदों में 30, वेदांत त्रिवेदी ने 36 गेंदों में 32 और अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के जेम्स मिंटो ने 3 विकेट लिए, जबकि एलेक्स ग्रीन और सेबस्टियन मॉर्गन ने 2-2 विकेट चटकाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019