Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG: गिल-जायसवाल की शतकीय साझेदारी से भारत ने पहले दिन बनाया नया रिकॉर्ड, कप्तान की तारीफ में बोले यशस्वी...

Dev Verma
IND vs ENG
X

IND vs ENG

IND vs ENG: हेडिंग्ले। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 359/3 का स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड में टेस्ट के पहले दिन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले भारत का इंग्लैंड में टेस्ट के पहले दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2022 में एजबेस्टन में 338/7 था। इस रिकॉर्डतोड़ शुरुआत में कप्तान शुभमन गिल और ओपनर यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारियों का बड़ा योगदान रहा।

IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। जायसवाल और गिल ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिसमें जायसवाल ने 159 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनकी इस पारी में 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए दिन के अंत तक 127 रन बनाकर नाबाद रहे। उप-कप्तान ऋषभ पंत भी उनके साथ 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

IND vs ENG: दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशस्वी जायसवाल ने कप्तान गिल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “हमने मैदान पर बहुत सी बातें कीं और हमारी योजना यही थी कि हम सेशन दर सेशन खेलें। शुभमन बेहद शांत और संयमित रहे, उनके साथ बल्लेबाजी करना अद्भुत अनुभव था। हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और मैंने उनके नेतृत्व का भरपूर आनंद लिया।”

IND vs ENG: इस दौरान गिल ने टेस्ट क्रिकेट में 2,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि ऋषभ पंत ने अपने करियर के 3,000 टेस्ट रन पूरे किए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लेकर कुछ राहत दिलाई, जबकि ब्रायडन कार्से को 1 विकेट मिला।

IND vs ENG: भारत की यह शानदार शुरुआत इंग्लैंड में पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाली विदेशी टीमों में उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाती है। अब भी इस सूची में टॉप पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने 2003 में ओवल में 362/4 बनाए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019