Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG 5th T20 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज...

Dev Verma
IND vs ENG 5th T20 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज...
X

IND vs ENG 5th T20 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज…

मुंबई: IND vs ENG 5th T20 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। भारत ने कोलकाता और चेन्नई में शुरुआती दो मैच जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन राजकोट में तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 26 रनों से जीत दर्ज कर वापसी की। इसके बाद पुणे में चौथे मैच में भारत ने 15 रनों से जीत हासिल कर 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। भारतीय टीम जहां 4-1 से सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं इंग्लैंड आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड ने पूरे सीरीज में मजबूत खेल दिखाया है, खासकर पिछले मैच में उनके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

भारतीय टीम की स्थिति
पिछले मैच में भारत के टॉप-3 बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की। वहीं, गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए थे। तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।

IND vs ENG 5th T20 : इंग्लैंड की रणनीति
इंग्लैंड ने पिछले मैच में 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा खेल दिखाया था। हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जड़ा था, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का समर्थन नहीं मिला। इस बार इंग्लैंड अपनी गलतियों से सीखकर मैच जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकेगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टी20I से जुड़ी अहम जानकारी:

  • मैच तिथि: रविवार, 2 फरवरी 2025
  • स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (टॉस - 6:30 बजे)
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • फ्री लाइव स्ट्रीमिंग: Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट

भारत घरेलू परिस्थितियों में इस मैच का फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन इंग्लैंड को हल्के में लेना महंगा पड़ सकता है। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019