Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG 4th T20: सीरीज बचाने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आज करो या मरो मुकाबला, जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs ENG 4th T20: सीरीज बचाने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आज करो या मरो मुकाबला, जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग
X

IND vs ENG 5th T20

IND vs ENG 4th T20: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच इंग्लैंड के ब्रिस्टल में होगा। भारतीय टीम इस समय सीरीज में 0-2 से पीछे है। ऐसे में सीरीज बचाने के लिए भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

IND vs ENG 4th T20: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में करना होगा सुधार

पिछले मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। टीम की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी, खासकर स्पिन विभाग को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

IND vs ENG 4th T20: कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस रात 9:30 बजे होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं, मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SONY LIV पर उपलब्ध रहेगी।

IND vs ENG 4th T20: आखिरी मैच कब होगा?

सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि चौथा मैच जीतकर सीरीज में वापसी करे और आखिरी मुकाबले को निर्णायक बनाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019