Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG 2nd ODI: रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड...

IND vs ENG 2nd ODI: रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड...
X

IND vs ENG 2nd ODI: रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड…

IND vs ENG 2nd ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने पूराने फॉर्म में वापस लौट आए हैं। रोहित शर्मा ने कटक के बरामती स्टेडियम में अपना धमाकेदार रूप दिखा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेला और बता दिया है कि उनके केवल दिन खराब हो सकते हैं, लेकिन उनके खेलने का अंदाज़ कभी नहीं बदल सकता। रोहित शर्मा ने 90 बॉल में 119 बनाया और आउट हो गए।

उन्होंने वनडे में छक्के जड़ने के मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। अब उनसे आगे केवल पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हैं, जिनके नाम 351 छक्के हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

  • 351 शाहिद अफरीदी
  • 332 रोहित शर्मा
  • 331 क्रिस गेल
  • 270 सनथ जयसूर्या
  • 229 एमएस धोनी
  • 220 इयोन मोर्गन

IND vs ENG 2nd ODI: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। इस ICC टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में वापस लौटना भारतीय फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

रोहित शर्मा ने लगाई सेंचुरी, इंग्लिश गेंदबाजों को किया चारों खाने चित्त, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब - Rohit Sharma scored a century, defeated the English bowlers and ...


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019