Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND Vs ENG 2nd ODI : दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन सहित मैच से जुडी सभी डिटेल्स...

Puja Rahi
IND Vs ENG 2nd ODI
X

IND Vs ENG 2nd ODI

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ओडिसा के कटक में खेला जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीता था। इसके साथ ही भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच में को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड टीम मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड ने टीम में तीन बदलाव किये हैं। वहीं दो बदलावों के साथ भारतीय टीम भी उतरेगी।

IND vs ENG 2nd ODI: वरुण चक्रवर्ती को मिली डेब्यू कैप

वरुण चक्रवर्ती ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है। उन्हें कटक में दूसरे वनडे मैच के लिए डेब्यू कैप मिली। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस खिलाड़ी की जगह लेंगे। उन्हें उनकी डेब्यू कैप रविंद्र जडेजा ने दी। टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन के कारण, जहां वे इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुए थे, वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर अपनी 'मिस्ट्री स्पिन' के साथ खतरा बन सकते हैं।

IND vs ENG 2nd ODI: इंडिया और इंग्लैंड हेड तो हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 108 ODI मैच खेले गए हैं। जिनमें से भारत ने कुल 59 मैच में और इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं। जबकि तीन मैच बेनतीजा रहे हैं।

IND vs ENG 2nd ODI: बाराबती क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पिच रिपोर्ट की बात की जाए तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां बल्लेबाज खूब रन बटोर सकते है। वहीं यहां फिरकी गेंदबाजों का दबदबा भी देखने मिल सकता है। बल्लेबाजों के लिए मिडिल ओवर्स में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस मैदान पर अब तक खेले गए कुल 21 वनडे मैच हुए है जहां 2 मैच रद्द रहे हैं तो बाकी के 19 मैचों में से 11 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया था तो वहीं 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मुकाबला जीतने में कामयाब रही है।

IND vs ENG 2nd ODI: कहाँ देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड का लाइव मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है। सभी मुकाबले ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है।

IND vs ENG 2nd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (C), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019