Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs AUS 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक मुकाबला आज, सीरीज पर कब्ज़ा ज़माने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें कैसा होगा ब्रिस्बेन का मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

Asian News
IND vs AUS 5th T20I
X

IND vs AUS 5th T20I

IND vs AUS 5th T20I: मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज शनिवार को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पहले ही 2-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब उसका लक्ष्य सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने का होगा। यह जीत न सिर्फ सीरीज की ट्रॉफी भारत को दिलाएगी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 साल पुराने अपराजित रिकॉर्ड को भी बरकरार रखेगी।

IND vs AUS 5th T20I: सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली। अब आखिरी मैच में टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर है, वहीं मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम बराबरी का मौका तलाशेगी।

IND vs AUS 5th T20I: पिच रिपोर्ट
गाबा की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग का लाभ मिल सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां आमतौर पर बढ़त मिलती है। अनुमान है कि 180 से अधिक का स्कोर जीत के लिए सुरक्षित रहेगा।

IND vs AUS 5th T20I: मौसम का हाल
मौसम की बात करें तो ब्रिस्बेन में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान करीब 36% समय में बारिश खलल डाल सकती है। तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे के आसपास रहेगी।

IND vs AUS 5th T20I: हेड टू हेड/ और कहां देखें लाइव मुकाबला
टी20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 22 और ऑस्ट्रेलिया ने 12 जीते हैं। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा, जबकि दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

IND vs AUS 5th T20I: दोनों टीमों संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019