IND vs AUS 2nd T20
IND vs AUS 2nd T20: नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। पहला मैच कैनबरा के मनुका ओवल में बारिश के कारण रद्द हो गया था, इसलिए दोनों टीमें अब इस मुकाबले में जीत के साथ बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय टीम ने आखिरी बार नवंबर 2022 में इस मैदान पर टी20 मुकाबला खेला था और उसका रिकॉर्ड यहां काफी शानदार रहा है।
IND vs AUS 2nd T20: कब होगा टॉस –
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। मेलबर्न की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बड़ी बाउंड्री के कारण बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता। अब तक इस मैदान पर 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें कभी भी स्कोर 200 के पार नहीं गया। सबसे बड़ा स्कोर 186 रन रहा है, जबकि पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 141 रन है। आंकड़े बताते हैं कि 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 15 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
IND vs AUS 2nd T20: मौसम का हाल और कहां देख सकेंगे मैच –
मौसम की बात करें तो मेलबर्न में लगातार बादल छाए रहने और शाम के समय बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोकल टाइम के अनुसार शाम 6 बजे भारी बारिश की 66% संभावना है, जिससे मैच पर असर पड़ सकता है। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी।
IND vs AUS 2nd T20: भारत टीम –
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा।
IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया टीम –
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडरमॉट।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


